Site icon Memoirs Publishing

गुरुकुल कांगड़ी में क्रिकेट इंटर हाउस मैच आयोजित, केडी जादव हाउस ने जीता मुकाबला

गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा के0डी0 जादव हाउस तथा ध्यान चन्द हाउस के मध्य एक क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें के0डी0 जादव हाउस ने ध्यान चन्द हाउस को 15 रनों से शिकस्त दी। दयानंद स्टेडियम के क्रिकेट मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच का शुभारम्भ विभाग प्रभारी डॉ0 शिवकुमार चौहान द्वारा टॉस कराकर किया गया। ध्यान चन्द हाउस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया तथा निर्धारित 15 ओवर मे 5 विकेट पर 85 रन का लक्ष्य तय किया। जवाब मे बल्लेबाजी करने उतरी के0डी0 जादव हाउस की टीम ने 12 ओवर तथा 4 विकेट मे 86 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। क्रिकेट इंटर हाउस विजेता का खिताब के0डी0 जादव हाउस ने प्राप्त किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन मे प्रभारी डॉ0 शिवकुमार चौहान ने कहा कि खेल व्यक्ति को जीवन्त तथा खेल प्रतियोगिता जीवन्त रहने का अनुभव कराती है। शरीर की कार्य कुशलता एवं क्षमता बढ़ाने मे खेल सबसे सुलभ एवं सरल उपाय है। खेल के माध्यम से जीवन मे खिलापन तथा सोच का दायरा बढ़ता है। युवा शक्ति का उपयोग जीवन मे रचनात्मकता के लिए करने के लिए उन्होंने युवाओं का आह्वान किया।

डॉ0 अनुज कुमार ने क्रिकेट मैच का संचालन करते हुये छात्रों को अनुशासन एवं नेतृत्व करने के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ0 प्रणवीर सिंह, अश्वनी कुमार, कुलभूषण शर्मा, धर्मेन्द्र बिष्ट, कुलदीप, राजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे। मैच मे विभिन्न संकायों के छात्र एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version