Site icon Memoirs Publishing

डेंगू बढ़ता डंक; देहरादून मेयर ने की समीक्षा, कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

उत्तराखंड में डेंगू मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।  डेंगू के विरुद्ध युद्ध स्तर पर कार्य करने के बावजूद जन भागीदारी की कमी पर महापौर देहरादून ने समीक्षा बैठक की। बैठक में नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि  निजी एवं व्यवसायिक भू स्वामी जो डेंगू के लार्वा को अनदेखा कर रहे हैं, उन पर कड़ी करवाई की जाए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को भी फटकार लगाई।

बता दें कि नगर निगम द्वारा लगातार जून माह से फॉगिंग की जा रही है, लेकिन बावजूद इसके अगस्त माह में डेंगू के केसों में लगातार वृद्धि हुई। जिस पर महापौर सुनील उनियाल गामा लगातार ग्राउंड जीरो पर नजर बनाकर फागिंग के अभियानों को और तेज किया‌ है। जहां पहले एक बार फॉगिंग होती थी वहीं अगस्त माह से सुबह और शाम अलग-अलग फॉगिंग की गई।  इसके अतिरिक्त कोरोना के समय में इस्तेमाल में लाई गई 3000 लीटर की के टैंकों द्वारा एंटी लार्वा स्प्रे का भी निरंतर छिड़काव लंबे समय से कियै जा रहा है।

Exit mobile version