Site icon Memoirs Publishing

श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंची फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी

बद्रीनाथ धाम 13 अक्टूबर


फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी आज पूर्वाह्न 11.30 बजे बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंची। श्री बदरीनाथ नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इससे पहले फिल्म अभिनेत्री ने आज प्रात: भगवान केदारनाथ के दर्शन किये।
इस अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

• मीडिया प्रभारी

Exit mobile version