Site icon Memoirs Publishing

केदारनाथ धाम में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने लिया बाबा का आशीर्वाद, पुननिर्माण कार्यों का लिया जायजा

उत्तराखंड के राज्यपाल लें.ज. गुरमीत सिंह गुरुवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार व पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा ने वीआईपी हेलीपैड पर उनका स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल तीर्थ पुरोहितों से मिले।

केदारनाथ धाम में राज्यपाल लें.ज. गुरमीत सिंह का पुरोहित समाज द्वारा परंपरागत मंत्रोच्चारण के साथ स्वागत किया गया। जिसके बाद उन्होंने बाबा केदार की पूजा अर्चना और बाबा का रुद्राभिषेक कर प्रदेश समृद्धि एवं खुशहाली हेतु प्रार्थना की। इसके साथ ही देश के लिए मंगलकामना की।

राज्यपाल ने बाबा के दर्शनों के बाद केदारनाथ धाम में चल रहे पुननिर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम और सुव्यवस्थित बनाने में अपना योगदान दे रहे जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और मंदिर समिति के सभी लोगों को शाबाशी दी। उन्होंने कहा कि बाबा केदार के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को हर संभव सहायता और सुविधा उपलब्ध कराने में आप सभी का योगदान प्रशंसनीय है।

Exit mobile version