Site icon Memoirs Publishing

महापौर सुनील उनियाल ने वार्ड संख्या 12 किशननगर के लोगों को दिवाली से पहले दिया तोहफ़ा

देहरादून। महापौर सुनील उनियाल गामा ने वार्ड संख्या 12 किशननगर के लोगों को दिवाली से पहले एक खास तोहफ़ा दिया, जिसमें 42 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।वार्ड के निवासी ने महापौर का आदरपूर्ण स्वागत किया। मेयर ने बताया कि नगर निगम ने पर्यावरण संरक्षण और संरक्षण के संदेश के साथ ही विकास कार्यों को सभी दून के निवासियों तक पहुंचाया।

किशननगर चौक पर मंदिर के प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम के माध्यम से, माननीय महापौर देरादून सुनील उनियाल गामा ने किशन नगर वार्ड के निवासियों को नगर निगम द्वारा निर्मित होने वाले लगभग 42 लाख रुपए के विकास कार्यों की एक विशेष सौगात प्रदान की।

वार्ड में होने जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों के शिलान्यास समारोह से, स्थानीय निवासियों ने मिलकर महापौर सुनील उनियाल गामा का गर्म आदर और स्वागत किया। इस समर्थन के साथ, फूलमाला, बुके और धन्यवाद स्वरूपी प्रस्ताव के माध्यम से सभी ने महापौर को नगर निगम और उनके वार्ड में जारी विकास कार्यों के लिए सराहना और आभार जताया।

इस अवसर पर महापौर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि नगर निगम लगातार 4.5 सालों से संपूर्ण देहरादून महानगर क्षेत्र को विकास के नए आयामों के साथ सीधे जोड़ रहा है, फिर चाहे वार्डों में नाली बनी हो सड़क बनी हो सामुदायिक भवन बना हो, जालियां लगती हो सोक पिट बनने हो, हर प्रकार के कार्यों को निगम ने जरूरत अनुसार सभी वार्ड वासियों तक पहुंचाया है।

महापौर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में भी नगर निगम ने सदैव कार्य किया है, चाहे प्लास्टिक उन्मूलन की बात हो, अधिक से अधिक पौधे रोपने की बात हो या वर्षा जल संग्रहण करने का संदेश सभी को देना हो, नगर निगम ने विभिन्न अभियानों के माध्यम से पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में ठोस कार्य किए हैं। नगर निगम ने पथ प्रकाश व्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करते हुए पथ प्रकाश व्यवस्था को देहरादून के प्रत्येक वार्ड एवं प्रत्येक गली तक मजबूती से पहुंचाया है।

स्वच्छता सर्वेक्षण विषय पर भी नगर निगम ने गंभीर प्रयास किए हैं जिसका नतीजा यह है कि वर्ष 2018 में जहां नगर निगम देहरादून का संपूर्ण भारत देश में 384 वां स्थान था वहां लगातार गंभीर प्रयास जागरूकता संचार करने के बाद नगर निगम देहरादून संपूर्ण भारत देश में अपनी रैंकिंग में अप्रत्याशित सुधार करते हुए 69th वे स्थान पर आ चुका है, उन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि देहरादून को भारत के सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ नगरों में से एक बनाएं। उन्होंने आगे कहा कि टारगेट बड़ा है जिसके लिए हम सबको मिलकर बड़े मजबूत और गंभीर प्रयास करने होंगे। नगर निगम के सारे प्रयास अकेले महत्वपूर्ण साबित नहीं होंगे जब तक की शहर के प्रत्येक नागरिक मजबूत इच्छा शक्ति से स्वच्छता के संचार का संकल्प नहीं लेगा। उन्होंने समस्त देहरादून वासियों का आह्वान करते हुए कहा कि हम अपने घर से ही स्वच्छता को शुरू करें अपने आसपास कूड़ा ना फैलाएं खाली प्लाटों में कूड़ा ना फेंके सड़कों पर कूड़ा ना डालें और सदैव नगर निगम की गाड़ी में ही अपने घरों का कूड़ा निस्तारण के लिए दें। अगर हम यह करने में कामयाब हुए तो निश्चित ही देहरादून को भारत का सर्वश्रेष्ठ नगर निगम बनने से कोई नहीं रोक सकता।

इस दौरान पार्षद श्रीमती नंदिनी, सहायक अभियंता रविंद्र पवार, अवर अभियंता विनोद थपलियाल, रवि बोहरा, पंकज जोशी, अनिल डबराल, दीपक सकलानी, चंद्र सागर उनियाल, समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र के सम्मानित निवासी गण उपस्थित रहे।

Share this content:

Exit mobile version