Site icon Memoirs Publishing

मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर स्थित ग्रामसभा नावली मौना में आंगनबाड़ी केंद्र का किया उद्घाटन

महिला और बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर स्थित ग्रामसभा नावली मौना में एक आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया। । इस मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चों के विकास के लिए शासन स्तर पर सहायता दी जा रही है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सरकारी योजनाओ का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ईमानदारी के साथ काम करने के निर्देश दिए। श्रीमती आर्य ने कहा कि यह आंगनबाड़ी केंद्र नौनिहालों के भविष्य को संवारने में लाभदायक होगा। इससे पहले, उन्होंने कई ग्रामसभाओं का दौरा कर आम लोगों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान किया।

Exit mobile version