Site icon Memoirs Publishing

Proud:विदेशी धरती पर पहाड़ के पुत्र का देखो यूँ हुआ स्वागत,उत्तराखंड को गर्व

उत्तराखंड में मोटे निवेश की तलाश और कोशिश में बेलायत पहुंचे CM पुष्कर सिंह धामी का लन्दन के हीथ्रो Airport पर गाजे-बाजे-पारंपरिक वाद्य यंत्रों से गजब का स्वागत किया गया.पुष्कर ने भी उनके साथ खूब घुल-मिल के अपनापन दिखाया.उनके बच्चों को गोद में उठा के खेले भी.पुष्कर की अगुवाई में उत्तराखंड सरकार का प्रतिनिधिमंडल आज ही दिल्ली से उड़ा था.

 

 

 

मुख्यमंत्री के स्वागत और आगवानी के लिए बड़ी संख्या में Britain के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोग पहुंचे.प्रवासी भारतीय एयरपोर्ट पहुँचे। लंदन में विमान पहुँचने के बाद जब वह एयरपोर्ट से बाहर निकले तो उनके लिए भारतीय समुदाय और उत्तराखंड मूल के लोगों का बड़ा जत्था पहले से मौजूद था.

 

पुष्कर को देखते ही उत्तराखण्ड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों के वादन से माहौल गूंजने लगा. CM के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का प्रतिनिधिमंडल 25 सितंबर से 29 सितंबर तक ब्रिटेन दौरे पर रहेगा। वह लंदन और बर्मिघम में दुनिया के बड़े बिजनेस हाउसेस से बैठक करेगा. दिसंबर में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए न्यौता भी दिया जाएगा.

 

मुख्यमंत्री नेतृत्व में लंदन और बर्मिघम दौरे पर टूरिज्म, आईटी, एजूकेशन, हेल्थकेयर, फूड प्रोसेसिंग के साथ ही ऑटोमोबिल इन्डस्ट्री के उद्योग घरानों के साथ बैठकें की जाएंगी।

Exit mobile version