Site icon Memoirs Publishing

उत्तराखंड में थम नहीं रहा डेंगू का डंक, 24 घंटे में डेंगू के 95 नए मामले

उत्तराखंड में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे में डेंगू के 95 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल के सबसे ज्यादा मामले हैं। अब डेंगू के सक्रिय मामलों की संख्या 344 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, मंगलवार को देहरादून में 16, हरिद्वार में 22, नैनीताल में 19, पौड़ी गढ़वाल में 24, टिहरी में छह, ऊधमसिंह नगर में दो और चमोली में छह नए डेंगू के मामले सामने आए। हालांकि कहीं भी डेंगू से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया। अब तक डेंगू से 14 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 1400 लोग स्वस्थ हो चुके हैँ। 344 सक्रिय मामले हैं।

Exit mobile version