Site icon Memoirs Publishing

प्रथम गांव माणा के भ्रमण से लौटे दल ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से की भेंट

देहरादून,18 अक्टूबर। भारत के प्रथम गांव माणा के भ्रमण से लौटे दल ने बुधवार को कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की। इस दौरान, कृषि मंत्री ने टीम के उत्साह को बढ़ावा दिया।

“भारत के प्रथम गांव-माणा के द्वार” कार्यक्रम की शुरुआत के बाद, उत्तराखंड जैव प्रोद्योगिकी परिषद के निदेशक डॉ. संजय कुमार और उनकी टीम ने इस यात्रा को पूरा किया।

कृषि विभाग की ओर से पहली बार भारत के प्रथम गांव माणा में 12 सदस्य दल को 13 अक्टूबर को मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैम्प कार्यालय से भ्रमण करने के लिए रवाना किया था। इस अद्भुत यात्रा का आयोजन 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक किया गया था।

इस दौरान, टीम ने क्षेत्र की जल गुणवत्ता और मिट्टी की गुणवत्ता की जांच की। लोगों के स्वास्थ्य को महत्वपूर्ण मानते हुए, खून और ब्लड ग्रुप की जांच भी की गई। साथ ही, उनकी खेती को ध्यान में रखते हुए, उच्च गुणवत्ता वाले बीज भी वितरित किए गए। इसके अलावा, टीम ने क्षेत्र की महत्वपूर्ण प्राकृतिक वनस्पतियों की संरक्षण के लिए सर्वे किया, जिसके लाभ के रूप में विभिन्न प्रकार की दवाइयों के निर्माण और लोगों की आजीविका में वृद्धि होगी।

टीम के सदस्य डॉ. सुमित पुरोहित, जितेंद्र सिंह बोहरा, सचिन शर्मा, अनुज कुमार, लोकेश त्रिपाठी, धीरज सुठा, चांदनी जोशी, सोनाली, प्रियदर्शिनी, मेधा, मदन सिंह नेगी, विवेकानंद आदि रहे।

Share this content:

Exit mobile version