Site icon Memoirs Publishing

UK POLICE: मुनिकीरेती मे मौत के मुंह से खींचकर ले आई खाकी, वीडियो वायरल, देखें

ऋषिकेश। टिहरी मे जाको राके साईंया मार सके न कोई की पंक्तियाँ चरितार्थ हुई हैं, दरअसल दिल्ली से कुछ पर्यटक विकेंड पर ऋषिकेश की गंगा घाटी मे घूमने आये थे, इस बीच मौज मस्ती करने के बाद एक परिवार वापसी दिल्ली की ओर कार मे सवार होकर जा रहे थे, इस बीच अचानक से कार की फ्रंट सीट पर बैठे व्यक्ति राजेश गुप्ता को अचानक से दिल का दौरा पड़ गया और वह बैठे बैठे अचेत हो गए यही नहीं शरीर भी पूरी तरह से ठंडा पड़ गया था,घबराये परिजनों ने भद्रकाली मंदिर के पास चैक पोस्ट पर आपबीती पुलिस को बताई। आनन फानन मे पुलिस कर्मी ने किसी तरह उन्हें सीपीआर दिया काफी समय के बाद पर्यटक को होश आ गया। जिससे अन्य पारवारिक सदस्यों ने राहत की सांस ली और वह गंतव्य की ओर रवाना हो गए।इस पूरे घटना क्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि पुलिस सदैव जनता की सेवा मे तत्पर है। उक्त व्यक्ति की जान बचाकर पुलिस कर्मी ने मानवता का फर्ज अदा किया है,जिसकी प्रशंसा पर्यटकों ने भी की है।

Exit mobile version