Site icon Memoirs Publishing

शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने उच्चाधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा की

उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने शासकीय आवास में आयोजित हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में अपने उच्चाधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर पूंजीगत मद में खर्चे पर चर्चा की गई और धनराशि के व्यय को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाने के निर्देश दिए गए। इसका उद्देश्य था कि जनहित के विकास कार्यों को गति प्रदान की जा सके।

डॉ. अग्रवाल ने इस अवसर पर यह निर्देश दिए कि केन्द्रपोषित योजनाओं में भारत सरकार से बजट प्राप्त करने हेतु निकायों द्वारा DPR (पूरी योजना रिपोर्ट) का गठन शीघ्र करते हुए शासन से स्वीकृति प्राप्त कर धनावंटन हेतु DPR भारत सरकार को तत्काल प्रेषित किया जाए। इसके साथ ही, डॉ. अग्रवाल ने निर्देशित किया कि Electric Crematorium तथा अन्य योजनाओं की DPR तैयार कर धनावंटन हेतु शीघ्र कार्यवाही अमल में लायी जाए।

उन्होंने निर्देशित किया कि DAY-NULM योजनान्तर्गत हरिद्वार में आयोजित स्वयं सहायता समूहों हेतु आजीविका मेले की तर्ज पर शहरी आजीविका मेले का आयोजन प्रदेश के अन्य जनपदों में भी किया जाये। जिसमें लाभार्थियों को भी ओर लाभान्वित किया जाये। इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने नगर आयुक्त व अधिशासी अधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यों की समीक्षा हेतु मण्डलवार बैठकें आयोजित करने को कहा। इस मौके पर शहरी विकास के प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, निदेशक नितिन भदोरिया, अपर निदेशक अशोक पांडे उपस्थित रहे।

Exit mobile version