Site icon Memoirs Publishing

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में पहुंचे CM धामी ,निवेश को बढ़ावा देने के लिए बनाई नीतियां

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami महाराष्ट्र में अपने तीन दिवसीय दौरे पर हैं। सोमवार (6 नवंबर) को CM धामी मुंबई स्थित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पंहुचे और स्टॉक एक्सचेंज में संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री धामी ने NSI की सांकेतिक बेल बजाकर अपनी उपस्थिति दर्ज की।

उत्तराखंड में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने की अनेक संभावना-CM


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 8 और 9 दिसंबर 2023 को देहरादून में आयोजित होने वाले उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के अधिकारियों को भी आमंत्रित किया है। सीएम धामी ने बताया कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने उद्योगों के लिए अनुकूल नीतियाँ बनाई गई   है। उन्होंने यह भी दर्ज किया कि उत्तराखंड में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने के लिए कई संभावनाएं हैं। राज्य में उद्योगों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ, युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से कई पहल की जा रही हैं।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एमडी एवं सीईओ आशीष कुमार चौहान ने कहा कि उत्तराखंड में एंटरप्रेन्योरशिप अपॉर्चुनिटी को बढ़ाने के एनएसई राज्य के युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए तैयार है। राज्य के दूर दराज के क्षेत्रों में भी राज्य सरकार के सहयोग से निशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस अवसर पर सचिव विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version