Site icon Memoirs Publishing

ईजा-बैंणी महोत्सव का हुआ आगाज, सीएम ने किया 713 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

उत्तराखंड के हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आज ईजा बैंणी महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रभारी मंत्री रेखा आर्य कार्यक्रम में मौजूद रहे, उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

हल्द्वानी, उत्तराखंड में आयोजित ईजा-बैंणी महोत्सव के कार्यक्रम स्थल, एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में सीएम धामी पहुंच गए हैं। उनके स्वागत में भारी भीड़ जमा हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। महिलाएं पुष्प वर्षा और कलश यात्रा के जरिए मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

सिल्किया टनल के अंदर फंसे सभी श्रमिकों को उत्तरकाशी में सफलतापूर्वक और सुरक्षित बाहर निकालने के बाद, सीएम धामी ने हलद्वानी में ईजा-बैंणी महोत्सव के कार्यक्रम स्थल, एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में पहला रोड शो किया।

ईजा-बैंणी महोत्सव के कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूहों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सीएम ने इस मौके पर नैनीताल जिले के लिए 713 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। तिकोनिया चौराहा से एमबी इंटर कॉलेज मैदान तक रौनक दिखाई दी। बता दें कि, महोत्सव में 25 हजार महिलाओं समेत 30 हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी किए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस दौरान रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहे हैं।

Share this content:

Exit mobile version