Site icon Memoirs Publishing

हेलीपैड पर मुख्यमंत्री धामी से मिलने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

हल्द्वानी। हल्द्वानी में, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के एक निजी कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने हेलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री से मिलने से रोक दिया। इस पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एक निजी अखबार के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लामाचौड़ गए थे।

मुख्यमंत्री एफटीआई हेलीपैड से वापस लौट रहे थे, इस समय पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को पुलिस ने हेलीपैड के अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद, पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के बीच पुलिस के साथ नोक झोंक भी हुई। हल्द्वानी के मेयर जोगेंद्र रौतेला और जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने इस मामले में हस्तक्षेप किया। इसके बाद, एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद मीणा ने पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी नाराजगी को जाहिर किया और भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति नहीं होने देने की भी बात की।

 

Exit mobile version