Site icon Memoirs Publishing

ऋषिकेश : महापौर के संयोजन में धूमधाम से मनाया लोक पर्व इगास बग्वाल

ऋषिकेश : महापौर के संयोजन में धूमधाम से मनाया लोक पर्व इगास बग्वाल

चटखारे लगाकर चखे पहाड़ी व्यजंन, जमकर खेला भैलो

ऋषिकेश/मुख्यधारा

उत्तराखंड के लोक पर्व इगास बग्वाल की बीस बीघा (बापूग्राम) में धूम रही।

महापौर अनिता ममगाई के संयोजन में आम से लेकर खास तक ने पहाड़ की संस्कृति को जीवंत करने वाले इस पर्व को पूरे जोश के साथ मनाया। कार्यक्रम स्थल रोशनी से जगमगाता रहा और पहाड़ के पारंपरिक व्यंजन परोसे गए।इस दौरान वमोजूद उपस्थिति ने जमकर भैलो खेला। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को इगास की शुभकामनाएं दीं।

बुधवार की शांम  ग्रामीण क्षेत्र बापूग्राम में लोक संस्कृति की जबरदस्त धमक देखने को मिली। महापौर के प्रयासों से आयोजित हुआ लोक पर्व इगास बग्वाल क्षेत्रवासियों ने पूरे उत्साह के साथ मनाया।

कार्यक्रम का बड़ा आकर्षण उत्तराखंड के व्यजनों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे जिसमें लोक कलाकारों ने लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। इस दौरान सामूहिक रूप से भैलो खेला गया, आतिशबाजी हुई व दीप जलाए गए।

Exit mobile version