Site icon Memoirs Publishing

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने हरिद्वार में डेंगू मरीजों के लिए लगाया निःशुल्क शिविर

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल देहरादून की ओर बहादरपुर जट हरिद्वार में डेंगू (बुखार) मरीजों के लिए SGRR health capm in haridwar निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। बहादरपुर जट व आसपास के क्षेत्रों में डेंगू (बुखार) के कई मामले दर्ज किए गए। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों की टीम ने शिविर में आए 251 रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया व डेंगू के उपचार व सावधानियों के बारे में जनजागरूकता अभियान भी चलाया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयों भी वितरित की गईं। जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों ने डेंगू (बुखार) के मरीजों के लिए त्वरित कैंप लगाए जाने पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबन्धन का आभार व्यक्त किया।

मंगलवार को आदर्श बाल सदन इण्टर काॅलेज , बहादरपुर जट, हरिद्वार में शिविर का शुभारंभ  बहादरपुर जट के ग्राम प्रधान राजेश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य सोहन वीर पाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्र किरण, पूर्व चेयरमैन गन्ना समिति हरिद्वार सुरेश चैहान व आदर्श बाल सदन इण्टर काॅलेज बहादरपुर जट के प्रधानाचार्य धमेन्द्र सिंह चैहान ने संयुक्त रूप से किया।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के मेडिसिन विभाग से डाॅ कामिनी गुजराल व डाॅ राहुल जिंदल, शिशु एवम बाल रोग विभाग से डाॅ काव्या गुप्ता, स्त्री एवम् प्रसूति रोग विभाग से डाॅ दीपिका अग्रवाल, कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग से डाॅ राहुल शर्मा ने चिकित्कीय परामर्श दिया। बहादरपुर जट, किशनपुर, सराय, कटारपुर, गाडोवाली, फेरूपुर, अम्बूवाला, झावरी, पथरी आदि क्षेत्रवासियों ने शिविर का लाभ उठाया।

शिविर को सफल बनाने में एडवोकेट राहुल चैहान, चैधरी वीर सिंह, नील कमल चैहान, अनुपमा चैहान, अरुणा यादव श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के उप वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी सचिन शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

Exit mobile version