Site icon Memoirs Publishing

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के श्री बदरीनाथ धाम दर्शन कार्यक्रम को लेकर मंदिर समिति तैयारियों में जुटी।

श्री बदरीनाथ धाम: 7 नवंबर। भारत गणराज्य की 15वीं  राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के बुद्धवार को प्रस्तावित बदरीनाथ धाम दर्शन कार्यक्रम को लेकर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति विगत सप्ताह से तैयारियाें में जुटी हुई  है।

मंदिर समिति के निकट फोटो गैलरी भवन को जिला प्रशासन के सहयोग से  बदरीनाथ भ्रमण तक अस्थायी राष्टपति भवन कैंप कार्यालय में तब्दील कर दिया गया है। संचार उपकरण वाई-फाई,कार्यालय कक्ष, बैठक, वैटिंग रूम, आगंतुक कक्ष, मिनी किचन कक्ष, आगमन- प्रस्थान तक की पूरी व्यवस्था कर दी गयी है।

मंदिर के अंदर दर्शन – पूजा व्यवस्था का पहले ही मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हुआ है।

पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये है।

आज श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय केदारनाथ धाम से पूर्वाह्न बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति के श्री बदरीनाथ धाम दर्शन कार्यक्रम तैयारियों की समीक्षा की तथा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों- कर्मचारियों को निर्दैश दिये।

इस अवसर पर मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह, प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, अजीत भंडारी आदि मौजूद रहे।

 

•मीडिया प्रभारी बीकेटीसी

Exit mobile version