Site icon Memoirs Publishing

16 दिसंबर सैनिकों के साहस को याद करने का दिनः धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि 16 दिसम्बर भारतीय सशस्त्र सेनाओं के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है, जिसे हम सैनिकों के साहस, समर्पण, और बलिदान को याद करने के लिए समर्पित करते हैं। उन्होंने बताया कि इस दिन भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना के हजारों सैनिकों को हराने में अपनी वीरता और बहादुरी का प्रदर्शन किया था। उन्होंने देश के रक्षा के लिए सदैव तैयार रहने वाले वीर सैनिकों की उदाहरणशील सेवा की सराहना की और उनके बलिदान पर गर्व व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड, देवभूमि के साथ ही वीर भूमि भी है। यहां सदैव देशभक्ति व राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना रही है। देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए हमारे वीर सैनिक हमेशा तत्परता के साथ अपना योगदान देते हैं। देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

सीएम धामी ने कहा कि हमें अपने सैनिकों की वीरता पर नाज है और पूरा देश उनकी बहादुरी को नमन करता है। उन्होंने 16 दिसंबर विजय दिवस के लिए भारतीय सेना, भूतपूर्व सैनिकों और प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

 

Share this content:

Exit mobile version