Site icon Memoirs Publishing

किसानों के मुद्दों पर बोली भावना पांडेय, जनता कैबिनेट पार्टी के कार्यालय में हुई पत्रकार वार्ता

हरिद्वार। रूड़की के हरिद्वार रोड स्थित जनता कैबिनेट पार्टी के कार्यालय पर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना पांडेय ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान पत्रकारो को संबोधित करते हुए भावना पांडेय ने कहा कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में हरिद्वार सीट से सांसद प्रत्याशी है और जनता का उन्हें भरपूर प्यार मिल रहा है। उन्होंने किसानों के गन्ना मूल्य घोषित न करने व बकाया भुगतान को लेकर सरकार का घेराव करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को लेकर सभी राजनीतिक दल राजनीति कर रहे हैं और अन्नदाता आज परेशान है। साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान न होने का मुख्य कारण अलग अलग किसान संगठनों में एकता का न होना भी है इसलिए सभी को पहले एक होना पड़ेगा। वहीं सरकार की कथनी और करनी मे अंतर है। आज किसान आपदा के बाद से बहुत परेशान है। उन्होंने सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी से माँग करी कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लें और किसानों की अनदेखी न करे। उन्होंने कहा कि वह किसानों की आवाज को प्रमुखता से उठाएंगी और एक जनवरी से डोर टू डोर किसानों के द्वार पहुंचेगी साथ ही साथ प्रत्येक गाँव में नुक्कड़ सभाएँ करेंगी।

Exit mobile version