Site icon Memoirs Publishing

सीएम धामी ने पीआरडी जवानों के लिए की कई घोषणाएं

प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस पर, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीआरडी जवानों के लिए कई घोषणाएं की। उन्होंने बताया कि आपदा ड्यूटी में काम करने वाले पीआरडी जवानों को रोजाना 50 रुपये का अतिरिक्त भत्ता प्रदान किया जाएगा।

साथी ही हल्का सरदारों और ब्लॉक कमांडरों का मानदेय भी बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री उन्होंने पीआरडी जवानों के आश्रितों को सहायता राशि के चेक बंटे, साथ ही पीआरडी के लोगो का विमोचन किया।
देहरादून में सोमवार को पीआरडी निदेशालय में स्थापना दिवस पर आयोजित रैतिक परेड का मुख्यमंत्री ने सलामी लेकर शुभारंभ किया।

उन्होंने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, खेल सचिव अमित सिन्हा के साथ परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद पीआरडी जवानों ने बैंड पर देश भक्ति गीतों की धुन पर कदमताल किया। मौके पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, निदेशक जितेंद्र सोनक आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version