Site icon Memoirs Publishing

देहरादून स्मार्ट सिटी कर रही सड़क निर्माण के साथ राजधानी को आकर्षक बनाने का प्रयास

देहरादून। स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत स्मार्ट सड़कों के कार्यो के साथ- साथ देहरादून की सौंदर्यता को बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान में चकराता रोड  पर बिंदाल पुल को आकर्षक  बनाने के उद्देश्य से पुल के दोनो तरफ CNC MS CUTTING शीट लगाई गई है। जिस पर बायीं ओर DEHRADUN एवम दायीं ओर  UTTARAKAKHAND के साथ साथ संस्कृत में गायत्री मंत्र एवम अन्य श्लोक भी लिखे गए हैं जिसकी रौनक़ देखते ही बन रही है। इसके अलावा आकर्षण के लिए वॉल वॉशर लाइटें भी लगाई गई हैं।

वंही  ई सी रोड पर भी विकसित किए गए फुटपाथ पर बच्चों एवं स्थानीय नागरिकों के लिए झूले, स्मार्ट सेल्फी पॉइंट, फुटपाथ पर एल आकार की एल.ई.डी. लाइट स्थापित की गई है।


स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी DM सोनिका ने बताया कि देहरादून पर्यटन की दृष्टि से भी एक महत्वपूर्ण शहर है, इसलिए शहर को पर्यटकों के लिए आकर्षक एवं देहरादून के जनमानस के लिए सुलभ एवं सुविधाओं से युक्त बनान स्मार्ट सिटी की प्राथमिकता में हैं।

Exit mobile version