Site icon Memoirs Publishing

नई टिहरी में धामी ने किया दो किमी लंबा रोड शो

Pushkar Singh Dhami :- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को एक दिवसीय नई टिहरी भ्रमण के दौरान, विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। उन्होंने गुरुद्वारे में मत्था टेका और दो किमी लंबे रोड शो में शामिल हुए। रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय जनता ने उनका स्वागत किया। आज सुबह यहां पहुंचे श्री धामी ने वीर बाल दिवस के अवसर पर, टीला साहिब गुरूद्वारा में मत्था टेका। उन्होंने संगतों के साथ संकीर्तन करते हुए कार सेवा भी की।उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। आज के दिन वीर बाल दिवस एक स्मरण के रूप में मनाया जा रहा है।

आज़ादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीर बाल साहिबजादों को याद करने का कार्य किया। इसके बाद श्री धामी ने ‘बेटी ब्वारयूँ कु कौथिग’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए स्टाल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं जॉन्दरा चलाकर महिलाओं को प्रोत्साहित किया। तत्पश्चात, श्री धामी दो किमी लंबे विशाल रोड शो में शामिल हुए। रोड शो के दौरान हज़ारों की संख्या में स्थानीय जनता ने उनका स्वागत किया। उन्होंने बड़ी संख्या में नई टिहरी पहुँचे स्थानीय जनता, महिला स्वयं सहायता समूहों, युवाओं और स्कूली छात्र-छात्राओं इस भव्य अभिवादन के लिए आभार प्रकट किया।

Exit mobile version