Site icon Memoirs Publishing

जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने लोकसभा चुनाव के संदर्भ में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

देहरादून: जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए नामित नोडल और सहनोडल अधिकारियों के साथ एक बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि वे लोकसभा चुनाव के संदर्भ में अपने दायित्वों को सही ढंग से समझें और अपने स्तर पर विभागीय टीम की जिम्मेदारी को ठीक से समझा लें, ताकि निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो।

उन्होंने अधिकारियों से पहले ही रूट प्लान, कम्यूनिकेशन प्लान, और सभी मूलभूत व्यवस्थाओं के लिए योजना बनाने का कहा, ताकि अधिसूचना जारी होने के बाद किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।

Exit mobile version