Site icon Memoirs Publishing

डॉ प्रेमचंद अग्रवाल के साथ ‘ओम पब्लिक जूनियर हाईस्कूल’ के वार्षिकोत्सव में मेधावी बच्चों का सम्मान और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता

ओम पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के वार्षिकोत्सव पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय में विधायक निधि से एक कक्ष निर्माण की घोषणा की।

रविवार को चोपड़ा फार्म में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कर मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय अपना उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने को पूरी तरह निभा रहा है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि वार्षिकोत्सव विद्यालय की वार्षिक प्रस्तुति को दर्शाता है और यह आवश्यक भी है। वार्षिकोत्सव के जरिए विद्यालय के बच्चों को प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में विभिन्न राज्यों की संस्कृति एक मंच पर देखने को मिलती है। यही भारत की एकता, अखंडता, संप्रभुता का उदाहरण हैं।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि भारत के बच्चें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ही तकनीकी शिक्षा की ओर बढ़े, इसके लिए नई शिक्षा नीति लागू की गई। कहा कि आप खुश किस्मत है, जो अच्छे स्कूलों में शिक्षा ले रहे हैं। ऐसे में आपको भी अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा। उन्होंने बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ाई करने तथा परीक्षा का परिणाम की चिंता न करते हुए अपनी मेहनत पर फोकस करने का मूल मंत्र दिया।

इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक रमेश सकलानी, क्षेत्र पंचायत सदस्य खदरी बीना चौहान, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन पांडेय, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रभाकर पैन्यूली, विनोद चौहान, लक्ष्मण राणा, सुनील रतूड़ी, गजेंद्र खरोला, नवीन नेगी, अनामिका नैथानी, साक्षी रावत, उषा डंगवाल सहित स्कूली बच्चें तथा उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

Exit mobile version