Site icon Memoirs Publishing

विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल के नेतृत्व में त्रिवेणी घाट पर स्वच्छता का महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने साफ सफाई, बंद पथ प्रकाश आस्थापथ का रख रखाव सहित त्रिवेणी घाट पर स्वच्छता को लेकर नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही नगर निगम की छवि सुधारने के लिए भी कहा। इसके अलावा कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार के लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि नगर में स्वच्छता अभियान पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिससे स्थानीय नागरिकों सहित अन्य प्रदेशों से पहुंचने वाले पर्यटक एवं श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी घाट पर हर समय श्रद्धालुओं की आमद रहती है इसके लिए स्वच्छता दो चरणों में की जाए।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि नगर में पथ प्रकाश के बंद होने से अंधेरे में आवागमन करने पर दिक्कतें पैदा होती हैं। कहा कि निगम बंद पथ प्रकाश को ठीक करें। साथ ही निगम अपनी छवि सुधारे।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि आस्थापथ से जनता की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हैं। कहा कि इसका स्वरूप बना रहे, इसका ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता सन्देश दें।

इस मौके पर नगर आयुक्त राहुल गोयल, सहायक नगर आयुक्त रमेश रावत आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version