Site icon Memoirs Publishing

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड की ‘भारतीय वायु सेना में महिला अधिकारी स्क्वाड्रन’ मनीषा पाढ़ी को मिजोरम राज्य के राज्यपाल का ए०डी०सी नियुक्त होने पर दी बधाई

देहरादून-
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय वायु सेना की महिला अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पाढ़ी को मिजोरम राज्य के राज्यपाल का एडीसी नियुक्त होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। सैनिक कल्याण मंत्री ने मनीषा की सास, लीलावती कार्की को पत्र भेजकर उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी, जो उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण है। मनीषा पाढ़ी ने देश की पहली महिला एडीसी बनकर इतिहास रचा है, और इस मौके पर महिला सशक्तिकरण, समानता, और समर्पण के माध्यम से महिलाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनी है। मनीषा के पति, मेजर दीपक सिंह कार्की, भी उत्तराखंड राज्य के गर्व हैं और इस सफलता के मौके पर उन्हें बधाई दी गई है।

Exit mobile version