Site icon Memoirs Publishing

कल, चंपावत के एक दिनी यात्रा के दौरान, पुष्कर सिंह धामी विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को चम्पावत जिले के एक दिनी दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने बताया कि मुख्यमंत्री सड़क मार्ग के जरिए 27 दिसंबर को अपराह्न 03.15 बजे विद्युत वितरण खण्ड कार्यालय परिसर, टनकपुर (चम्पावत) पहुचेंगे और नवसृजित विद्युत वितरण खंड, चंपावत के कार्यालय भवन का शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री टनकपुर के रामलीला मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा (ग्रामीण) में प्रतिभाग करेंगे। यहां से वह खटीमा के लिए रवाना हो जाएंगे।

Exit mobile version