Site icon Memoirs Publishing

बीकेटीसी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से यात्रा व्यवस्थाओं पर चर्चा की, सेवा नियमावलियों को पारित करने के लिए आभार व्यक्त किया

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने विगत दिनों कैबिनेट द्वारा बीकेटीसी की सेवा नियमावलियों को पारित किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

अयोध्या में आयोजित राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेकर लौटे अजेंद्र ने आज शाम मुख्यमंत्री आवास पर श्री धामी से भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को भगवान राम, माता सीता व लक्ष्मण की प्रतिमा भेंट की। इस दौरान अजेंद्र ने यात्रा व्यवस्थाओं में सुधार के मद्देनजर बीकेटीसी से संबंधित शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने सभी प्रकरणों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Exit mobile version