Site icon Memoirs Publishing

स्वच्छ गंगा के पक्ष में मकर संक्रांति, देहरादून में गंगा घाटों पर पुलिस कर्मियों का प्रशासनिक पहल, एसएसपी ने त्रिवेणी घाट पर किया स्वच्छता अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मकर संक्रांति से पूरे देश भर के गंगा घाटों और मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट एवं रघुनाथ मंदिर पर देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर एसएसपी ने त्रिवेणी घाट पर श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसाद वितरण भी किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छता के प्रति सभी को जागरूक रहने की जरूरत है। आज देशभर में मकर संक्रांति मनाई जा रही है। जिसके तहत पुलिस प्रशासन ने त्रिवेणी घाट पर गंगा किनारे स्वच्छता अभियान चलाया।

Exit mobile version