Site icon Memoirs Publishing

श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष को आमंत्रित किया गया

देहरादून, 7 जनवरी।
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर 22 जनवरी को आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हेतु श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को भी आमंत्रित किया गया है। आज बीकेटीसी कार्यालय में विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री अंकुर सिंह ने अजेंद्र को निमंत्रण पत्र दिया।

अजेंद्र ने निमंत्रण पत्र को स्वीकार करते हुए कहा कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान छात्र जीवन में उन्हें चमोली जनपद की जिला कार समिति के प्रचार प्रमुख का दायित्व मिला था। राम मंदिर निर्माण को लेकर करोड़ों – करोड़ों लोगों द्वारा देखा गया स्वप्न अब साकार होने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 500 वषों के सतत संघर्ष और असंख्य हुतात्माओं के बलिदानों के फलस्वरूप 22 जनवरी को ऐतिहासिक दिन आ रहा है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक और अभूतपूर्व क्षण का साक्षी बनने के लिए निमंत्रण पा कर वे अभिभूत और
गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व दायित्वधारी जगत सिंह चौहान, बीकेटीसी सदस्य कृपा राम सेमवाल, राजपाल झड़धारी आदि उपस्थित थे।

प्रेषक मीडिया प्रभारी
बीकेटीसी

Exit mobile version