होलिका पूजन/दहन – जानिए: क्या भद्रा काल से इस साल भी होलिका दहन होगा प्रभावित? क्या है होलिका पूजन/दहन का सही समय एवं शुभ मुहूर्त?
MP Team
इस बार भी होलिका दहन में रहेगा भद्रा का साया ।
पं के पी चमोली पुरोहित, देहरादून। इस बार भी होलिका दहन में भद्रा का साया रहेगा। भद्रा काल में होलिका दहन करना शुभ नहीं होता है। अतः भद्रा समाप्ति पर ही होलिका दहन करना चाहिए। इस वर्ष होलिका दहन 24 मार्च 2024, रविवार को होगा। रविवार को प्रातः 9:42 से रात्रि 11:15 तक भद्रा का निवास धरती पर रहेगा। इसीको भद्राकाल कहा जाता है। अतः होलिका दहन का समय रात्रि 11:15 बजे के उपरांत ही शुभ रहेगा।
उत्तराखंड विद्वत सभा के अध्यक्ष आचार्य विजेंद्र ममगाईं के अनुसार होली पूजन प्रातः है 11:15 से शाम 5:30 तक करना शुभ रहेगा। होलिका दहन रात्रि 11:15 बजे के उपरांत 12 बजकर 20 मिनट तक करना उत्तम रहेगा।