Site icon Memoirs Publishing

मिस उत्तराखंड-2024: कमल ज्वैलर्स-ब्लेंडर्स प्राइड मिस उत्तराखंड में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, की कैट वॉक

देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशन की ओर से आयोजित कमल ज्वेलर्स- ब्लेंडर्स प्राइड मिस उत्तराखंड-2024 के मिस कैट वॉक सब कांटेस्ट का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रतिभागियों ने आकर्षक ड्रेसेज पहन कर कैटवाक की तथा जजेस के सवालों के जवाब भी दिए।

इस दौरान देहरादून सहित हल्द्वानी, हरिद्वार, ऋषिकेश, पौड़ी और रुड़की की प्रतिभागियों ने कैट वॉक की। हर कोई अपनी बॉडी की विशेष देखभाल व मेहनत करते हुए यहां तक पहुंचा है।

इस मौके पर सिनमिट कम्युनिकेशन्स के डायरेक्टर और आयोजक दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने बताया कि प्रतिभागियों की लगातार ग्रूमिंग के बाद अलग-अलग सब टाइटल्स को लेकर कांटेस्ट कराए जाएंगे। इसके बाद ही मिस उत्तराखंड-2024 का ग्रैंड फिनाले होगा। जो कि अप्रैल अंत तक आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि कांटेस्ट कमल ज्वैलर्स और ब्लेंडर्स प्राइड की ओर से प्रेजेंट किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि हयात सेंट्रिक, न्यू इरा फ़ोटो स्टूडियो और इंस्पिरेशन पीआर की ओर से इवेंट में विशेष सहयोग किया जा रहा है। कांटेस्ट की पूरी कोरियोग्राफी जेश पुष्कर सोनी और स्टाइलिंग अदिति की ओर से की जा रही है।

इस मौके पर जजेज की भूमिका में मिस उत्तराखंड 2022 ऐश्वर्या बिष्ट, सेकंड रनरअप मिस उत्तराखंड 2022 मानसी ग्रेवाल रही। मिस उत्तराखंड रही फिल्म एक्टर स्वाति सेमवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।

Share this content:

Exit mobile version