Site icon Memoirs Publishing

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में 100 होनहार सम्मानित

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में रविवार को टॉपर्स कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इस दौरान 12वीं परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने…

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में रविवार को टॉपर्स कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इस दौरान 12वीं परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 से अधिक होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन के चेयरमेन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।
एसजीआरआरयू पटेलनगर कैंपस के एसबीएएस प्रेक्षगृह में संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डा. एएस उनियाल, सीनियर टीम लीड नोवाटिस फार्मास्युटिकल रोहित अग्रवाल, एसजीआरआर विश्वविद्यालय के समन्वयक डा. आरपी सिंह, मिशन के अधिकृत हस्ताक्षरी प्रबंधक विजय नौटियाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के स्कूलों की विभिन्न शाखाओं, केंद्रीय विद्यालय और अन्य स्कूलों से टॉपर अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे। कॉन्क्लेव में छात्र-छात्राओं ने सम्मान के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन का आभार जताया। छात्रा अंशिका कंडारी ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान से छात्रों का हौसला कई गुना बढ़ जाता है।

Exit mobile version