Site icon Memoirs Publishing

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ दर्शन को पहुंचे मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा।

केदारनाथ

श्री बदरीनाथ/केदारनाथ: 11 जून।मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आज भगवान बदरीनाथ एवं केदारनाथ के दर्शन किये।
उप मुख्य मंत्री आज प्रात: हैलीकाप्टर से पहले श्री केदारनाथ धाम पहुंचे जहां हैली पेड पर मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहित ने उप मुख्य मंत्री का स्वागत किया।

इसके बाद उप मुख्यमंत्री श्री केदारनाथ मंदिर में दर्शन किये भगवान का जलाभिषेक किया तथा जनकल्याण की कामना की। इसके पश्चात श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने उप मुख्यमंत्री को भगवान केदारनाथ जी का प्रसाद भेंट किया।
इस अवसर पर पुजारी शिवशंकर लिंग, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान,प्रदीप सेमवाल, अरविंद शुक्ला, स़जय तिवारी,कुलदीप धर्म्वाण, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
श्री केदारनाथ दर्शन के बाद उप मुख्यमंत्री श्री बदरीनाथ दर्शन को रवाना हो गये।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि अपराह्न को मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री बदरीनाथ धाम पहुंचे श्री बदरीनाथ मंदिर दर्शन किये तथा मंदिर में पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उप मुख्यम़त्री को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया गया ।

Exit mobile version