Site icon Memoirs Publishing

ताज़ा खबर: धामी ने किया यहां औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप

Pushkar Singh Dhami

Pushkar Singh Dhami

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा हेल्पलाइन और पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और शांति भंग करने वाले अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि जरूरतमंदों को तत्काल पुलिस सहायता मिल सके।

मुख्यमंत्री ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को डेमोग्राफी चेंज, धर्मांतरण और लव जिहाद से संबंधित मामलों पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य की शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों पर सख्त नजर रखने और नियमित निगरानी के साथ सघन अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से अपने शुरुआती कार्यस्थलों यानी थानों का निरीक्षण करने और जरूरत के अनुसार उन्हें मजबूत बनाने में सहयोग देने की अपील भी की।

Share this content:

Exit mobile version