Site icon Memoirs Publishing

DEHRADUN NEWS: बहुउद्देशीय शिविर में डीएम सविन बंसल ने सुनी समस्याएं। बड़ी संख्या में पंहुचे फरियादी

कोई भी फरियादी शिविर से न जाए निराशः सविन बंसल

वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं की समस्या का प्राथमिकता से हो समाधानः डीएम

त्वरित एक्शन, कड़े निर्णय एवं आन द स्पॉट डिसिजन की कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं डीएम सविन बंसल

जिलाधिकारी सविन बंसल, जनमानस एंव अधिकारी कर्मचारियों संग किया भोजन।

DEHRADUN: जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता तथा स्थानीय विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह की उपस्थिति में 24 अक्टूबर 2024 को विकासखंड रायपुर अंतर्गत रा ई का, इंटर कॉलेज में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। बहुउद्देशीय शिविर में बड़ी संख्या में फरियादी पंहुचे।

डीएम सविन बंसल ने विभाग के अधिकारियों को जनमानस की समस्या का त्वरित निस्तारण करने के  आवश्यक निर्देश दिये। डीएम ने विद्युत विभाग की टीम भेजकर बदलवाए खराब विद्युत मीटर तत्काल बदलवाए। फरियादी डीएम के त्वरित एक्शन पर बोले थैंक्यू डीएम।  जिलाधिकारी ने जनमानस बुजुर्ग एवं महिलाओं के बीच में सुनी समस्याएं। अधिकतर समस्याओं का उन्होंने मौके पर ही समाधान कर दिया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी फरियादी शिविर से निराश न जाए यह ध्यान रखें अधिकारी, हरसंभव शिकायत का किया जाएगा निस्तारण।

जिलाधिकारी ने शिविर में समस्याए सुनते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौके पर ही जनमानस की समस्याओं का समाधान करें। विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, वृद्धजनों एंव महिलाओं की समस्याओं का समाधान करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जो समस्याएं निस्तारण हेतु विभाग को भेजी गई हैं उनका समयबद्ध निस्तारण करते हुए कृत कार्यवाही से अवगत कराएंगे।

बहुउद्देशीय शिविर में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। मौके पर ही आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड, पीएम किसान, पैंशन आवेदन की प्रक्रिया पूरी की। भूमि के सीमांकन के मौके पर आदेश दिए तथा कृत कार्यवाही से अवगत करने के तहसीलदार सदर को निर्देश दिए।

शिविर में पशुपालन विभाग के 8 लाभार्थियों को 1-1 लाख के चैक वितरित किए गए। वहीं कृषि विभाग के लाभार्थियों को चैक तथा उपकरण वितरित किए। बाल विकास विभाग द्वारा 6 किशोरी पोषण किट, 9 मां लक्ष्मी किट, 20 बेबी किट वितरण की गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मौके पर ही दवाई एवं उपचार किया गया। शिविर में 350 लोगों की स्वास्थ्य जांच तथा दवाई वितरण की गई तथा 18 लोगों की मोके पर सामान्य सर्जरी की गई। 94 लोगों ने अपने आयुष्मान कार्ड बनाएं।

कृषि विभाग द्वारा समूहों को यंत्र उपकरण एवं 4 लाख का अनुदान चैक वितरित किया गया। वही 6 लाभार्थियों को 80 हजार, 32 हजार के चैक वितरित किए गए।

राजस्व विभाग द्वारा मौके पर ही जारी किए गए 48 प्रमाण पत्र, जिनमें आय, उत्तरजीवी, निवास, जाति प्रमाण पत्र आदि है। सेवायोजन विभाग द्वारा 193 छात्राओं की करियर काउंसलिंग की गई। जिनमे 102 छात्राएं, 91 छात्र शामिल हैं ।

राशन कार्ड के चक्कर काट रहे हैं फरियादियों के मौके पर ही बनाए गए राशन कार्ड। 05 फरियादियों के राशन कार्ड मौके पर ही जारी किए गए तथा मौके पर ही समाज कल्याण विभाग की 6 वृद्धावस्था पेंशन के आवेदन स्वीकृत किए गए।

श्रम विभाग द्वारा पात्रों को 500 से अधिक कम्बल वितरित किए गए। इसी प्रकार शिविर में दिव्यांग को व्हीलचेयर तथा उपकरण वितरित किए गए।

शिविर में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी हरिगिरी, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय जैन, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार सहित सम्बन्धित समस्त विभागों के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

DM Savin Bansal hears people’s problems in Multipurpose Camp held at Raipur, Dehradun

Share this content:

Exit mobile version