Site icon Memoirs Publishing

UTTARAKHAND NEWS: नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट

नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से 26 नवंबर, मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की।

DEHRADUN: नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से 26 नवंबर, मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की।मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था के साथ ही पुलिस को स्मार्ट पुलिसिंग की ओर ले जाना है। उन्होंने कहा पुलिस के सशक्तिकरण के साथ उन्हें एडवांस टेक्नोलॉजी के माध्यम से भी जोड़ना है। राज्य सरकार का संकल्प ड्रग्स फ्री उत्तराखंड बनाना है, जिसमें पुलिस की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा समाज में नशे के खिलाफ तेजी से अभियान चलाना है। और ड्रग्स माफिया और तस्करों को जेल में डालना है। इसके साथ ही यातायात सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाना है। 

ज्ञात हो कि वर्ष 1995 बैच के आईपीएस दीपम सेठ 25 नवंबर, को प्रदेश के 13वें नए डीजीपी बनाए गए हैं। सोमवार को ही उन्होंने कार्यभार संभाला है। प्रदेश में अभी तक प्रभारी डीजीपी की जिम्मेदारी देख रहे आईपीएस अभिनव कुमार को अब एडीजी कारागार प्रशासन की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। जबकि इस पद पर कार्यरत विमला गुंज्याल को महानिरीक्षक सतर्कता के पद पर भेजा गया है।

पदभार ग्रहण करने के बाद डीजीपी दीपम सेठ ने अपनी प्राथमिकता गिनाते हुए कहा कि राज्य में लॉ- एंड-आर्डर को बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कानून का पालन करने वालों का पुलिस विभाग पर भरोसा और आपराधियों के मन में भय बना रहे, ये प्राथमिकता रहेगी। ट्रैफ़िक नियंत्रण पर डीजीपी ने कहा कि ट्रैफ़िक मेनेजमेंट को लेकर कार्य योजना तैयार की जायेगी। बढ़ रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक रहते हैं, उनकी समस्याओं का हल करना भी पुलिस की प्राथमिकता में रहेगा। 

Share this content:

Exit mobile version