Site icon Memoirs Publishing

दुःखद: नहीं रहे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह।  उत्तराखण्ड में 7 दिन का राजकीय शोक  

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में गुरुवार को निधन हो गया। उन्हें गुरुवार रात 8:06 बजे नई दिल्ली के एम्स के मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9:51 बजे उन्होनें एम्स में अंतिम साँस ली। उनके निधन की खबर ने देशभर में शोक की लहर पैदा कर दी है। 

भारत के दो बार प्रधानमंत्री रहे डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने वालों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।  सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। पूर्व पीएम के निधन पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से लेकर देश के कई बड़े नेताओं और हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है। 

डॉ सिंह के निधन पर केंद्र सरकार ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। कांग्रेस ने भी अपना राष्ट्रीय अधिवेशन बीच में ही रद्द कर दिया है। दिल्ली में डॉ सिंह के घर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी डॉ सिंह के आवास पर जाकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

उत्तराखंड सरकार ने भी राज्य में 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। उत्तराखंड शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक

 

डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व था, और उनके निधन से देश ने एक महान नेता को खो दिया है।

Share this content:

Exit mobile version