Site icon Memoirs Publishing

सम्बोधन:डॉ अग्रवाल ने मेयर प्रत्याशी शंभू पासवान के साथ महिला मतदाताओं को किया संबोधित

ऋषिकेश। क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मेयर प्रत्याशी शंभू पासवान के साथ बनखंडी में महिला संवाद कार्यक्रम के जरिए वार्ड संख्या 14, 18 और 19 के महिला मतदाताओं को संबोधित किया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश में धामी सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने में सराहनीय कदम उठा रही है। कहा कि महिलाओं के लिए नौकरी में आरक्षण जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय हमारी सरकार ने लिए हैं।

इस मौके पर मेयर प्रत्याशी शंभू पासवान ने सभी 40 वार्ड के साथ मेयर पद पर भाजपा का कमल का फूल खिलाने की अपील की।

इस मौके पर भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रुचि भट्ट, जिलाध्यक्ष कविता शाह, पूर्व महिला आयोग के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, सरोज डिमरी, कार्यकारी महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि जैन, कमलेश जैन, पार्षद प्रत्याशी लता तिवारी, राजेश दिवाकर, पायल बिष्ट, ज्योति पांडे, मनोज जैन, जितेंद्र पाल आदि उपस्थित थे।

Share this content:

Exit mobile version