Site icon Memoirs Publishing

देहरादून को मिला राज्य का प्रथम मॉडल टीकाकरण केन्द्र

स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया टीकाकरण केन्द्र का लोकार्पण।

अब पूरे सप्ताह, प्रातः 08 बजे से रात्रि 08 बजे तक मिलेगी टीकाकरण की सुविधा।

जिला चिकित्सालय कोरोनेशन में 1.43 करोड़ की धनराशि के बल्ड बैंक का शिलान्यास।

एसएनसीयू के लिए डेडिकेटेट एम्बुलेंस और एएनएम ट्रेनिंग सेंटर रानीपोखरी को मिलेगी 25 सीटर बस।

टीबीमुक्त भारत, टीबीमुक्त उत्तराखण्ड, टीबीमुक्त देहरादून के आधुनिक सचल वाहन को मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। 

जिला चिकित्सालय के एसएसएनसीयू में अब तक 80 बच्चें ले चुके हैं लाभ।

देहरादून: 29 जनवरी को देहरादून को स्वास्थ्य क्षेत्र में एक साथ कई सौगात मिल गई हैं। जिसमें प्रमुखतः

जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन) देहरादून में रक्तकोष भवन का निर्माण कार्य का शिलान्यास तथा राज्य के प्रथम मॉडल टीकाकरण केन्द्र का लोकार्पण, सीएमओ आवास का लोकार्पण तथा आशाघर का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया।

इसके अतिरिक्त जिला चिकित्सालय के एसएसएनसीयू के लिए समर्पित एम्बुलेंस, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर रानीपोखरी 25 सीटर बस तथा 02 टीबी उन्मूलन आधुनिक वाहन को हरीझण्डी दिखाकर रवाना किया तथा उप जिला चिकित्सालय रायपुर के उन्नयन कार्यों का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में जो सुविधाएं हो सकती हैं वह सरकार पूर्ण कर रही है। उन्होंने कहा कि 108 सेवा को और अच्छा बनाया जा रहा है तथा जल्द 350 एम्बुलेंस मिल जाएगी जो जीपीएस सिस्टम से लेस होगी। जिन्हे मरीज एवं तीमारदार ट्रेक कर सकते है।
स्थानीय विधायक खजानदास ने जिला चिकित्सालय को विभिन्न सुविधाओं से सुशोभित करने पर स्वास्थ्य मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए डीएम द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं को धरातल पर उतारने हेतु निरंतर किये जा रहे प्रयासों की सराहना की।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि जनपद में इन सुविधाओं को धरातल पर उतारने के लिए स्वास्थ्य मंत्री का मार्गदर्शन मिलता रहा है। उन्होंने इस कार्य में कार्यरत टीम मुख्य चिकित्साधिकारी, एनएचएम निदेशक तथा जिला प्रशासन एवं समस्त टीम के समन्वय एवं संयुक्त प्रयास से आज यह सभी सुविधाएं जनमानस समर्पित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो सीएचसी, पीएचसी हैं वह भी हमारे महत्वपूर्ण है, उनका भी उन्नयन कर सकते हैं।

Share this content:

Exit mobile version