Site icon Memoirs Publishing

BIG BREAKING: शीतलहर और खराब मौसम के दृष्टिगत डीएम ने स्कूलों को जारी किया यह आदेश

ऊधमसिंह नगर। शीतलहर और खराब मौसम के दृष्टिगत डीएम ऊधमसिंह नगर, नितिन सिंह भदौरिया ने जारी आदेश में कहा शीतलहर के प्रकोप से आमजनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम चैतावनी के अनुसार दिनांक 15 जनवरी, 2025 को उत्तराखण्ड राज्य के मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे व सर्द हवाये चलने की सम्भावना व्यक्त की गई है।

अतः वर्तमान में देखे जा रहे कोहरे, निम्न तापमान व सर्द हवाओं की समस्या के कारण शिशुओं, गर्भवती/धार्थी माताओ तथा विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुये जनपद अन्तर्गत संचालित समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों, प्राथमिक विद्यालयों, शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के समय सारणी को अल्पकाल दिनांक 15 जनवरी, 2025 से दिनांक 31 जनवरी, 2025 तक किसी भी दशा में प्रातः 8:30 बजे से पूर्व संचालित न किये जाये।

उपरोक्त आदेश से विचलन आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 की धारा 51 (ख) के सुसंगत प्राविधानों का उल्लंघन माना जायेगा।

Share this content:

Exit mobile version