Site icon Memoirs Publishing

DEHRADUN: जिला प्रशासन ने हनोल एवं नेटवर्क विहीन क्षेत्र में टावर लगवाने की शुरू की कावायद

त्यूणी हनोल में मोबाइल टावर लगाने पर, ही मैदानी क्षेत्र में मिलेगी अनुमति: डीएम

DEHRADUN: त्यूणी हनोल मंदिर में महासू महाराज के दर्शन हेतु हजारों की संख्या में बाहरी राज्य एवं अन्य देशों से प्रतिदिन श्रद्धालु पहुँचते हैं। इसके बाद भी यह क्षेत्र मोबाइल कनेक्टिविटी के हिसाब से पिछड़ा हुआ है। टेलीकॉम कंपनियों की नेटवर्क की सुविधा नहीं होने के चलते, प्राय स्थानीय एवं श्रद्धालुओं में अपने लोगों से वार्तालाप आदि समन्वय की समस्या बनी रहती है।

सीएम से स्थानीय लोगों ने की थी कनेक्टिविटी की शिकायत

हाल में, हनोल महासू महाराज के दर्शन एवं रात्रि विश्राम पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से स्थानीय लोगों ने नेटवर्क की समस्या को लेकर क्षेत्र में टावर लगवाने की मांग की थी। सीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी को प्राथमिकता से नेटवर्क की समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण कोई भी मोबाइल कम्पनी यहां टावर लगाने की जहमत नही उठा रही है। 

डीएम सविन बंसल ने उक्त समस्या को गंभीरता से लेते हुए 26 फरवरी को जनपद में सेवा प्रदत्त करने वाले टेलीकॉम कंपनियों को त्यूणी में प्राथमिकता के आधार पर टावर लगाने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो टेलीकॉम कंपनी त्यूणी हनोल एवं नेटवर्क विहीन क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाएंगे उन्हें ही जनपद के अन्य क्षेत्र में टावर लगाने की अनुमति दी जाएगी। जिलाधिकारी के इस निर्णय से स्थानीय लोगों में प्रसन्नता देखने को मिल रही है।

सीएम धामी के निर्देशानुसार डीएम बंसल हनोल महासू महाराज मंदिर परिसर में ही मास्टर प्लान पर जल्द स्थानिकों एवं रेखीय विभाग की बैठक लेने जा रहे हैं। जिस पर उन्होंने उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा को बैठक की तैयारी करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। साथ ही डीएम बंसल मार्च माह में त्यूणी में रात्रि विश्राम पर रहेंगे। इस दौरान त्यूणी में ही बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन कर जनमानस की समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण करेंगे।

Share this content:

Exit mobile version