Site icon Memoirs Publishing

DEHRADUN: शिव मंदिर आशीर्वाद एंक्लेव में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व

IMG-20250227-WA0061 DEHRADUN: शिव मंदिर आशीर्वाद एंक्लेव में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व

DEHRADUN: शिव मंदिर आशीर्वाद एंक्लेव बल्लूपुर में बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम व उत्साह से मनाया गया।

श्रद्धालुओं ने प्रातः 5:00 से लेकर रात्रि 9:00 बजे तक जलाभिषेक, पूजन-अर्चन कर अपने परिवार, समस्त क्षेत्र वासियों व देशवासियों के लिए मंगल कामना की। पुरोहित  कमलेश्वर प्रसाद चमोली द्वारा रात्रि शुभ मुहूर्त में  श्रद्धालुओं की उपस्थिति में विधिपूर्वक शिव महाअभिषेक सम्पन्न कराया गया। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

शिव मंदिर समिति द्वारा इस अवसर पर मंदिर को भव्य रूप में सजाया गया।

Exit mobile version