Site icon Memoirs Publishing

दुःखद: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन। मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

DEHRADUN: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन हो गया है। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। केवल खुराना के निधन की खबर से प्रदेश के पुलिस महकमे में शोक की लहर है। वह करीब 47 वर्ष के थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज किशनपुर, देहरादून स्थित पुलिस ऑफिसर्स कॉलोनी में पुलिस महानिरीक्षक केवल खुराना के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

Share this content:

Exit mobile version