Site icon Memoirs Publishing

UTTARAKHAND NEWS: सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम देहरादून में वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता बनाये रखने के उद्देश्य से बनाई गई ई-कोष वेबसाईट का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को हर्ष, उल्लास, उमंग और रंगों से भरे पर्व होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व समाज में सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान कर समरसता की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि हमारी इस सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए सभी को निरंतर प्रयास करने होंगे।

सीएम धामी ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से देहरादून स्थित उनके आवास में मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से देहरादून स्थित उनके आवास में मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से देहरादून स्थित उनके आवास में मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दीं।

 

Share this content:

Exit mobile version