Site icon Memoirs Publishing

काठगोदाम व लालकुआं रेलवे स्टेशनों पर GRP का जागरूकता अभियान, संदिग्धों की हुई पहचान और कार्रवाई

आप को बता दे

रेलवे स्टेशन काठगोदाम व लालकुआं पर चलाया गया अभियान

संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चलानी कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक जीआरपी, उत्तराखंड  के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक जीआरपी के दिशा-निर्देशन में तथा पुलिस उपाधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में महिलाओं एवम बच्चों की सुरक्षा, चैन स्नेचिंग, चोरी, लूट, के संबंध में चलाए जा रहे विशेष अभियान व साइबर अपराधों की रोकथाम तथा नशे के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान के अनुपालन में थाना जीआरपी काठगोदाम द्वारा रेलवे स्टेशन काठगोदाम व लालकुआं पर रेल यात्रियों को महिलाओ व बच्चों की सुरक्षा व सम्बन्धित अपराधों एवम उनके बचाव के बारे में जानकारी दी गई तथा सत्यापन अभियान के अंतर्गत वेंडरों के जरूरी दस्तावेज थाने पर जमा कराए।

साथ ही—
🔷सोशल मीडिया (फेसबुक, इन्स्टाग्राम, ट्विटर तथा व्हाट्सअप आदि) से संबंधित साइबर अपराधों से बचाव, डायल-112, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि नम्बरों एवम उत्तराखंड पुलिस एप्लीकेशन के अंतर्गत गौरा शक्ति माड्यूल के बारे में जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन करने व महिलाओं को अपनी समस्या गौरा शक्ति माड्यूल के अंतर्गत दर्ज कराने हेतु जागरूक किया गया।
🔷इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की सहायता या रेलवे स्टेशन क्षेत्रांतर्गत होने वाली अवैध गतिविधियों की सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।
🔷यात्रीगण को ट्रेन से यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से संबंधित पंपलेट यात्रियों में वितरित किए गए एवं ट्रेन में चस्पा किए गए।
🔷साथ ही उक्त संबंध में यात्रियों के सुझाव प्राप्त कर समस्याओं के बारे में जानकारी की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई।

Share this content:

Exit mobile version