Site icon Memoirs Publishing

चम्पावत में नशा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बनबसा से 6.20 ग्राम हेरोइन के साथ 21 साल का युवक गिरफ्तार।

आप को बता दे

जनपद चम्पावत
बनबसा पुलिस की नशा तस्करों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी 
थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत 6.20 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत मे मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

उक्त के क्रम में दिनांक 17.04.2025 को जनपद चम्पावत के  थानाध्यक्ष बनबसा के नेतृत्व में  बनबसा क्षेत्रान्तर्गत सौरभ उर्फ खोक्का पुत्र नरेश , उम्र 21 वर्ष, निवासी वॉर्ड नंबर 5 नई बस्ती , थाना बनबसा के कब्जे से 6.20 ग्राम अवैध हेरोइन मय मोटरसाइकिल uk 03 D 0136 बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

उक्त सम्बन्ध में थाना बनबसा में मु0अ0सं0-41/2025 अन्तर्गत धारा 8/22/60 NDPS एक्ट में पंजीकृत किया गया।
गिरफ़्तारी टीम
थानाध्यक्ष  सुरेन्द्र सिंह कोरंगा
उ०नि० साबिया अंसारी
हे० का० संजय शर्मा
का० जगदीश सिंह
का० ललित कुमार
का० विक्रम सिंह

Share this content:

Exit mobile version