Site icon Memoirs Publishing

देवप्रयाग में बड़ा हादसा – धारी देवी जा रही थार कार 300 मीटर खाई में गिरी, अलकनंदा में समाई; फरीदाबाद के एक ही परिवार के 5 की मौत, 1 महिला घायल

आप को बता दे

टिहरी के देवप्रयाग के पास 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर नदी में समाई कार, पांच लोग सवार थे पुलिस मौके में पहुंची महिला को बचाया।
देवप्रयाग (टिहरी)क्षेत्र अंतर्गत बादशाह होटल के पास लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर अलकनंदा नदी में समाई कार एक घायल पांच लापता, बताया जा रहा है कि रुड़की जनपद हरिद्वार से अनीता उम्र लगभग 55 वर्ष पत्नी मदन सिंह हाल निवासी रुड़की जनपद हरिद्वार मूल निवासी जनपद चमोली जो कि अपने परिवार के साथ थार गाड़ी से धारी देवी दर्शन हेतु जा रहे थे तो थाना देवप्रयाग क्षेत्र अंतर्गत बादशाह होटल के पास लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर अलकनंदा नदी में गिर गई, स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर उपरोक्त महिला को बचा लिया गया तथा इलाज हेतु बेस अस्पताल श्रीनगर भेज दिया गया है। जबकि महिला के अनुसार गाड़ी में अभी दो बच्चे एवं दो महिला तथा एक पुरुष गाड़ी में ही फंसे हैं पुलिस व एसडीआरएफ द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है, गाड़ी के नदी में डूबने के कारण कुल पांच लोगों की खोजबीन जारी है थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि गाड़ी से शवों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

महिला के बयान के अनुसार, गाड़ी में उनके साथ दो बच्चे, दो महिलाएं एवं एक पुरुष सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और SDRF की टीमों द्वारा तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया गया। लगभग चार घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद सभी पांच शवों को नदी से बाहर निकाला गया।

मृतकों की पहचान निम्न अनुसार हुई है:

  1. सुनील गुसाईं, निवासी फरीदाबाद
  2. मीनू, पत्नी सुनील, निवासी फरीदाबाद
  3. सुजल, पुत्र सुनील, निवासी फरीदाबाद
  4. नुक्कू, पुत्र सुनील, निवासी फरीदाबाद
  5. आदित्य, पुत्र मदन, निवासी फरीदाबाद

प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है। थाना प्रभारी महिपाल रावत के अनुसार, वाहन गहरी खाई से अलकनंदा नदी में जा गिरा था, और शवों को निकालने में टीम को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

 

Share this content:

Exit mobile version