Site icon Memoirs Publishing

पिथौरागढ़ जनपद में नाबालिग की ड्राइविंग पर कोतवाली जौलजीबी की बड़ी कार्रवाई – SP रेखा यादव के निर्देश पर अभिभावक पर ₹25 हज़ार का चालान, वाहन सीज़

आप को बता दे

नाबालिक द्वारा वाहन चलाने पर कोतवाली जौलजीबी पुलिस की सख्त कार्यवाही

अभिभावक के विरूद्ध जारी किया 25 हजार का चालान

नाबालिक की काउन्सलिंग कर परिजनों के सुपुर्द किया

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने जनपद पिथौरागढ़ की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने हेतु स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इसी संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी, संजीव कुमार मय पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 08.04.2025 को एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत, एक नाबालिक वाहन चलाते हुए पाया गया । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार द्वारा उक्त बालक के अभिभावक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 हजार रूपये का चालान जारी किया और वाहन सीज किया गया चालानी रिपोर्ट न्यायालय प्रेषित की जा रही है। साथ ही बालक उसके परिजनो के समक्ष काउंसलिंग कर अभिभावको के सुपुर्द किया ।

 

Share this content:

Exit mobile version