Site icon Memoirs Publishing

पिथौरागढ़: तेज रफ्तार पर यातायात पुलिस की रात भर कार्रवाई, 23 चालान

आप को बता दे

यातायात पुलिस ने देर रात्रि शहर में इन्टरसैप्टर की मदद से अभियान चलाकर 23 के खिलाफ चालानी कार्यवाही की

तेज रफ्तार 03 वाहन चालकों के विरूद्ध की गयी चालान की कार्यवाही

पिथौरागढ़ जनपद में बेलगाम बाईकर्स एवं तेज रफ्तार वाहनों की बढ़ती समस्या पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के आदेशानुसार एक विशेष अभियान की शुरुआत की गयी है। कस्बा पिथौरागढ़ में विगत देर रात्रि तक निरीक्षक यातायात श्री अय्यूब अली के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा इन्टरसैप्टर वाहन की मदद से चैकिंग अभियान चलाया । इस दौरान (तेज रफ्तार -3, बिना आर.सी. 1, बिना हैल्मेट 11, रैट्रो साइलेन्सर 1 मोबाइल प्रयोग कर वाहन चलाने में 1, नो पार्किंग 3 तथा खतरनात तरीके से 3) कुल 23 लोगों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गयी ।
जनपद पुलिस आम जनता से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, गति सीमा का ध्यान रखें एवं सुरक्षित यात्रा करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

Share this content:

Exit mobile version